मेरा देश महान बने

उदय शंकर भट्ट
अन्य भजन देश भक्ति भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

उठें देश के लिए उठें हम ..

मरें देश के लिए मरें हम..

तन में ,मन में यही ध्यान हो ..

भारत महिमावान बने..

मेरा देश महान बने ..

सिंहों से लड़ने वालें हों,

अवसर पर अड़ने वाले हों..

हंसते-हंसते मौत मसल कर ..

आसमान चढ़ने वाले हों..

वज्र बने दुश्मन को..

प्रिय को फूलों की मुस्कान बने ..

मेरा देश महान बने ..

एक ध्येय हो,एक ज्ञेय हो..

एक सामान विधान बने..

मेरा देश महान बने ..

स्वर : माधुरी मिश्रा

रचनाकार : उदय शंकर भट्ट

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।