श्याम संभालो मुझको और पकड़ो मेरा हाथ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम संभालो मुझको और पकड़ो मेरा हाथ,

इक तू ही नजर में मेरी जो देगा मेरा साथ,

श्याम संभालो मुझको और पकड़ो मेरा हाथ

करुणानिधि जरा करुणा दिखाओ गिरते हुये को बाबा और न गिराओ,

भूल गये कया बाबा तुम ही हो दीना नाथ,

इक तू ही नजर में मेरी जो देगा मेरा साथ ,

किस्मत का लेख कह कर करुणा बहाना,

तुम ने लिखी है किस्मत तुम ही बताना,

शरण तुम्हारी लिख दो ले कर के कलम दवात,

इक तू ही नजर में मेरी जो देगा मेरा साथ ,

आज से पहले बाबा दर दर मैं भटका,

जान लिया है केशव कोई न किस का,

झूठे है ये रिश्ते मैं जान गया ये बात,

इक तू ही नजर में मेरी जो देगा मेरा साथ ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।