मैया तेरा भरोसे परिवार मेरा

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मैया तेरा भरोसे परिवार मेरा,

तुझसे माँ घर संसार मेरा ,

कभी हाथ छोड़ न देना माँ दिल मेरा तोड़ न देना माँ,

मेरे दिल में सजा दरबार तेरा,

जब साथ नहीं देता कोई माँ तू ही साथ निभाती है,

मेरे आंख में आंसू देखे तो माँ दौड़ी दौड़ी आती है,

गोदी में बिठा कर करती है दुःख तू ही दूर हर बार मेरा,

मैया तेरा भरोसे परिवार मेरा,

तू चरण जीत की जीत है माँ इक तू ही सच्ची मीत है माँ,

है वास तेरा मेरी वाणी में तुझसे ही सुर संगीत है माँ,

माँ तेरे बिन मैं कुछ भी नहीं तू है जीवन नाधार मेरा,

मैया तेरा भरोसे परिवार मेरा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।