हारे के तुम साथी कहलाते बाबा श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हारे के तुम साथी कहलाते बाबा श्याम

खाटू में जाकर देखो बनते बिगड़े हर काम

हारे हुओं को बाबा देते सहारा

टूटी हुई कश्तियों को मिलता किनारा

श्याम नाम के सहारे मैं करता हूँ आराम

हारे के तुम साथी कहलाते बाबा श्याम

कर विश्वास सारी दुनिया है आई

जिसने भी लिया नाम विपदा ना पाई

कैसे भूलूँ कान्हा जो तुमने किये उपकार

हारे के तुम साथी कहलाते बाबा श्याम

तेरे नाम से ही हमको मिली पहचान है

तेरे भरोसे चलता मेरा ये परिवार है

जय की तो सुन लेता बाबा ये करूँ पुकार

हारे के तुम साथी कहलाते बाबा श्याम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।