जब तू ही तू है सबमें बसा

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

जब तू ही तू है सबमें बसा

फिर कौन भला और कौन बुरा।

हर चीज में जलवा तेरा ही मुझे

नजर आया इन आखो से ।

एक बार जो देखा पर्दा हटा ।। फिर......

किस चीज से अब मैं प्यार करुं

और ठोकर से ठुकराऊँ किसे ।

जब दिल से दुइ का भेद मिटा ।। फिर....

फिर सुख दुःख रोना हँसना क्या,

और जीवन मरन बिछौना क्या ।

जब सबमे है प्रभु तेरी रजा ।। फिर.......

uploaded by : Manish

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।