जो आये पहली बार मेरे श्याम तेरे दरबार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जो आये पहली बार मेरे श्याम तेरे दरबार,

वो तेरा हो जाए,

तू फ़ौरन सुने पुकार वो तेरा हो जाये,

दरबार बहुत देखे ऐसा दरबार नहीं,

जिसका तू साथी हो कभी होती हार नहीं,

जग के सब सुख बेकार जिसे मिल जाये तेरा प्यार,

वो तेरा हो जाए,

तू फ़ौरन सुने पुकार वो तेरा हो जाये,

हारे के साथी तुम बाबा कहलाते हो,

तेरे द्वार जो आता है उसे गले लगाते हो,

मतलब का ये संसार तेरा सच्चा है दरबार,वो तेरा हो जाए,

तू फ़ौरन सुने पुकार वो तेरा हो जाये,

तेरे भीम सैन पर भी इतनी किरपा करदो,

मेरे जीवन में बाबा खुशियों के रंग भर दो,

तेरा भूलू न उपकार मेरे सांवरिया सरकार वो तेरा हो जाये,

तू फ़ौरन सुने पुकार वो तेरा हो जाये,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।