आ जाओ बाबा श्याम तेरा दास पुकारे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आ जाओ बाबा श्याम तेरा दास पुकारे

मेरी सुन लो करुण पुकारे तेरा दास पुकारे

आ जाओ बाबा श्याम...........

हारे का सहारा तू है आज मैं हारा हूँ

मुझे भी सम्भालो बाबा दास मैं तुम्हारा हूँ

मेरी हार ना होगी आज मेरा विश्वास पुकारे

आ जाओ बाबा श्याम...........

जो भी आये द्वार तेरे ज़माने से हार के

जीत होती जग में मिलते सुख संसार के

ये झूठा है संसार सच्चे श्याम हमारे

आ जाओ बाबा श्याम...........

नज़र को अमर आकाश की एक तू ही भय है

मन में मेरे सांवरे तू ही तू समाया है

मेरा रोम रोम मेरे श्याम मेरी हर सांस पुकारे

आ जाओ बाबा श्याम...........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।