मेरे सांवरियां सरकार मैं तेरा हो जाऊ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे सांवरियां सरकार मैं तेरा हो जाऊ,

तू करदे ऐसा कमाल मैं तेरा हो जाऊ,

लवो पे आये इक ही नाम मेरे खाटू वाले श्याम,

जपता है मन सुबहो शाम मेरे खाटू वाले श्याम,

तू धर दे सिर पे हाथ तो मैं तर जाऊ,

तू करदे ऐसा कमाल मैं तेरा हो जाऊ,

धन है धरती राजस्थान याहा विराजे खाटू श्याम स्वर्ग से सूंदर खाटू धामा,

आकर मिले याहा आराम तू भेज बुलावा बाबा मैं तेरे दर आउ,

तू करदे ऐसा कमाल मैं तेरा हो जाऊ,

बिगड़ी सबकी बनाते हो श्याम धनि कहलाते हो,

नीले चढ़ के आते हो सब की लाज बचाते हो,

मेरे मुरली वाले श्याम मैं तेरा हो जाऊ,

तू करदे ऐसा कमाल मैं तेरा हो जाऊ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।