दीनो का दीनानाथ हारे का सहारा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दीनो का दीनानाथ हारे का सहारा है

खाटू में जो बैठा वो श्याम हमारा है

जग से हुए हारे का साथी बन जाता है

साथी बनकर उसको ये जीत दिलाता है

भक्तों के दुखड़े को पल भर में मिटाता है

दीनो का दीनानाथ हारे का सहारा है

खाटू में जो बैठा वो श्याम हमारा है

डूबती हुई नैया का मांझी बन जाता है

जब याद करो इसको लीले चढ़ आता है

अपने हाथों से पतवार चलाता है

दीनो का दीनानाथ हारे का सहारा है

खाटू में जो बैठा वो श्याम हमारा है

रोती हुई आँखों में खुशिया ले आता है

आँखों को पोंछ कर ये गले लगाता है

ये दिलीप भी इसकी महिमा को गाता है

दीनो का दीनानाथ हारे का सहारा है

खाटू में जो बैठा वो श्याम हमारा है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।