विश्व से सुन्दर होगा राम का मंदिर होगा

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज स्वर्ग से सुन्दर सपनों से प्यारा

बहुत दिनों में हुआ फैसला हुआ खत्म इंतज़ार

बनेगा मन्दिर श्री राम का खुशी हुआ संसार

विश्व से सुन्दर होगा राम का मंदिर होगा

जब ये बनेगा मन्दिर कितनी खुशहाली छाए

राम के दर्शन करने सब लोग अयोध्या जाएं

राम के दर्शन कर लेने से हो जाए उद्धार

विश्व से सुन्दर होगा राम का मंदिर होगा

दो सौ बारह खंभ बने चोबीस दरवाज़े होंगे

गर्भ गिरह के अन्दर राम लला विराजात होंगे

परशुराम संबाद बने और बने राम दरबार

विश्व से सुन्दर होगा राम का मंदिर होगा

प्राचीन कला से निर्मित ये मंदिर भव्य बनेगा

जानें कितनी डिज़ाइन होंगी मन्दिर खूब सजेगा

त्रेता युग की यादें होंगी होगी सुन्दरता बेशुमार

विश्व से सुन्दर होगा राम का मंदिर होगा

जब मन्दिर बन जाए कितनी खुशहाली होगी

खुशियों से झूमेंगे पी एम मोदी सी एम योगी

नेम चंद जी दिवना वाले लिखते उचित विचार

विश्व से सुन्दर होगा राम का मंदिर होगा

लेखक एवम् निर्माता नेम चंद प्रजापति जी

दिवना वाले

मोबाइल नंबर 6397647998

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।