आप मेरे घर में आये प्रभु

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आप मेरे घर में आये प्रभु,

हर लिए तूने दुःख सारे प्रभु ।

तू ही राधा तू ही है श्याम,

गुण मैं गाउँ तेरे सुबहो श्याम ॥

तेरा ही चर्चा तेर ही नाम,

तू ही बनाये सब के बिगड़े काम ।

तू ही है सबका पालन हार,

गुण मैं गाउँ तेरे सुबहो श्याम ॥

मैंने है अब बस तुझको ही माना,

चाहे कुछ भी कहे यह ज़माना ।

तुझको है सारे वेदों का ग्यान,

गुण मैं गाउँ तेरे सुबहो श्याम ॥

तेरे ही दर पे जो भी आया,

सब का बेडा पर कराया ।

तेरी ही लीला है अपरम पार,

गुण मैं गाउँ तेरे सुबहो श्याम ॥

तीन पग में तूने सृष्टि को नपाया,

अर्जुन को सही मार्ग दिखाया

महाभारत में दिया गीता का ज्ञान,।

गुण मैं गाउँ तेरे सुबहो श्याम ॥

माखन चोर के सब को रुलाया,

मटकी फोड़ सखियो को सताया ।

कंस को मार किया तूने बड़ा काम,

गुण मैं गाउँ तेरे सुबहो श्याम ॥

कालिया नाग के अहंकार को मिटाया,

पर्वत को इक उंगली पर उठाया ।

तूने ही किया रासलीला का काम,

गुण मैं गाउँ तेरे सुबहो श्याम ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।