सांवरे को दिल में बिठा के देख ले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधे कृष्णा कृष्णा ... राधे कृष्णा.......

सांवरे को दिल में बिठा के देख ले

घर में खुशियां भर देंगे गुण गाके देख ले

राधा नाम दिल में बसा के देख ले

घर में खुशियां भर देंगे गुण गाके देख ले

जब जब भीड़ पड़ी कान्हा दौड़े आते हैं

गीता में जो वचन दिया था आकर उसे निभाते हैं

कोई द्रौपदी के जैसे बुलाके देख ले

घर में खुशियां भर देंगे गुण गाके देख ले

श्याम शरण हो इस जीवन में दूजी कोई चाह नहीं

राधा नाम बने सुख दुःख में दुनिया की परवाह नहीं

आत्मा की ज्योति जगाके देख ले

घर में खुशियां भर देंगे गुण गाके देख ले

साँसों की माला से कर श्रृंगार राधे रानी का

इनके संग दीवाना संसार जग कल्याणी का

धुन राधे कृष्णा नाम की लगाके देख ले

घर में खुशियां भर देंगे गुण गाके देख ले

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।