मेरी कब सुनेगा ओ खाटू वाले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी कब सुनेगा ओ खाटू वाले,

मेरी जिंदगी है तेरे हवाले,

सुनाऊ क्या तुझको तू सब जानता है,

मेरी बेबसी को तू पहचान ता है,

बुलादे मुझे या गले से लगा ले,

मेरी जिंदगी है तेरे हवाले,

ना कोई मंजिल न कोई ठिकाना,

मेरा हुआ न कभी ये जमाना,

अंधेरो में गम के गुम है उजाले,

मेरी जिंदगी है तेरे हवाले,

तेरी चाह लेकर के मैं जीये जा रहा हु,

बिरहा के आंसू पिये जा रहा हु,

बलजीत किससे कहे तू गिना ले,

मेरी जिंदगी है तेरे हवाले,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।