कहता है जग ये सारा साई नाम सब से प्यारा

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

कहता है जग ये सारा साई नाम सब से प्यारा,

सब की सुनी सदा ये जिस ने भी जब पुकारा,

कहता है जग ये सारा साई नाम सब से प्यारा

जो सुभो शाम साई नाम कीर्तन करे कहते है सदा उसकी साई झोली भरे,

जिस ने भी सिर झुकाया दिल से इन्हे मनाया,

हर जंग है वो जीता बाजी कभी ना हारा,

सब की सुनी सदा ये जिस ने भी जब पुकारा,

कहता है जग ये सारा साई नाम सब से प्यारा

साई के दर पे मुकदर बदलते किरपा हो तो भगतो पानी के दिए जलते,

आया दर पे जो सवाली लौटा नहीं वो खाली,

जिस का नहीं है कोई साई बन गए सहारा,

सब की सुनी सदा ये जिस ने भी जब पुकारा,

कहता है जग ये सारा साई नाम सब से प्यारा

मेरे जीबा पे साई तेरा नाम रहे तेरी पूजा करू ये काम आठो याम रहे,

यही तुझसे मेरी चाहत मांगे मृत्युंज राहत मेरे भी दिन स्वारो,

ज्योति के दिन स्वारो तूने सब का है स्वारा,

सब की सुनी सदा ये जिस ने भी जब पुकारा,

कहता है जग ये सारा साई नाम सब से प्यारा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।