बजरंगी की पूजा से सब काम होता है

लखबीर सिंह लक्खा
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

राम सिया राम सिया राम सिया राम जय

राम सिया राम सिया राम सिया राम जय

राम सिया राम सिया राम सिया राम जय

राम सिया राम सिया राम सिया राम जय

बजरंगी की पूजा से सब काम होता है।

हनुमान की पूजा से सब काम होता है।

इनके दर्शन से ही बिगड़ा हर काम होता है..

बजरंगी की पूजा से...

भजलो इन्हें मन से, गुणगान करो इनका ।

सिंदूर चढ़ाकरके, सम्मान करो इनका ॥

इनके दर आते दूर सभी अज्ञान होता है ।

इनके दर्शन से ही हर काम होता है..

बजरंगी की पूजा से...

ये लाल रंग चाहे, लाली को अपनाये ।

अपनी कृपा हरदम, भक्तों पे बरसाये ॥

अरे! इनके ही दर पे भक्तों का मान होता है ।

इनके दर्शन से ही हर काम होता है..

हनुमान की पूजा से...

जहाँ राम का साँ होती है, वही बजरंगी रहते है ।

श्री राम नाम का जाप, सदा बजरंगी जपते है ॥

श्री राम चरण में हरदम इनका ध्यान होता है ।

इनके दर्शन से ही हर काम होता है..

बजरंगी की पूजा से...

राम सिया राम सिया राम सिया राम जय

राम सिया राम सिया राम सिया राम जय

राम सिया राम सिया राम सिया राम जय

राम सिया राम सिया राम सिया राम जय

------------------------------------------------------------

Uploaded by : प्रो. दिवेश साहू(जय माँ चंडी सेवा एवं भजन जगराता समिति)

संपर्क- 7415990599

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।