जय माता की बोल प्यारे जय माता की बोल

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

जय माता की बोल प्यारे जय माता की बोल

नाम शेरावाली का बड़ा अनमोल

चढ़ जा चढ़ायी जाकर माँ को मना ले

कर दे तू जीवन को माँ के हवाले

अमृत की गगरी में विष को ना घोल

नाम शेरावाली का बड़ा अनमोल

भर देगी जगदम्बे तेरे भण्डारे

बिगड़ी माँ तक़दीर पल में संवारे

हे मौका मन की तू आँखों को खोल

नाम शेरावाली का बड़ा अनमोल

कर देगी तुझपे ये करुणा का साया

मुह माँगा फल माँ से दुनिया ने पाया

धर्म की तराजू में नेकी को तौल

नाम शेरावाली का बड़ा अनमोल

दीपक जला ले तू श्रद्धा लगन से

सब कुछ मिलेगा माँ की शरण में

हे सच्चा सौदा तू लेले मोल

नाम शेरावाली का बड़ा अनमोल

जय माता की बोल प्यारे जय माता की बोल

नाम शेरावाली का बड़ा अनमोल

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।