ज़रा चल के वृंदावन में देखो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ज़रा चल के वृंदावन में देखो,

कान्हा बंसी बजाते मिलेंगे.

झूला झूल रही होंगी राधा प्यारी,

श्याम झूला झुलाते मिलेंगे.

ज़रा चल के वृंदावन में देखो.....

कभी रूठ गयी होंगी राधा प्यारी,

मेरे मोहन मनाते मिलेंगे,

ज़रा चल के वृंदावन में देखो.....

माँ यशोदा के व्याकुल अधर भी,

कान्हा कान्हा बुलाते मिलेंगे.

ज़रा चल के वृंदावन में देखो.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।