छोड़ना जग पड़ेगा तुझे हर हाल में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

छोड़ना जग पड़ेगा तुझे हर हाल में,

अपने मन को लगा ले लड्डू गोपाल में,

छोड़ना जग पड़ेगा तुझे हर हाल में

तुझे जो कुछ मिला सब प्रभु ने दियां,

तूने फिर भी भजन क्यों हरी का कियाँ,

बिन भजन तू फसेगा रे भव जाल में,

अपने मन को लगा ले लड्डू गोपाल में,

बंदे जिनको समझता है अपना सखा,

वक़्त आने पे ही अपने भी देंगे दगा,

नाम आधार है प्रभु का कली काल में,

अपने मन को लगा ले लड्डू गोपाल में,

जो भी आया यह पे सब को जाना पड़ा,

काल रुपी ग्रह सब के पीछे पड़ा,

डूभ जा रे मधुर श्याम के ख्याल में,

अपने मन को लगा ले लड्डू गोपाल में,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।