दुनिया में एक स्वर्ग है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दुनिया में एक स्वर्ग है जिसको कहते खाटूधाम

सबकी सुनता है वहां पे बैठ के बाबा श्याम

वहां की माटी से महकता हैं चन्दन

लगालो माथे से प्रभु को करके नमन

श्रद्धा और विश्वास से लेता जो बाबा का नाम

सबकी सुनता है वहां पे बैठ के बाबा श्याम

हार कर दुनिया से जो वहां जाता है

पिता बनकर बाबा गले से लगता है

अपने बच्चों को गिरने से पहले लेता थाम

सबकी सुनता है वहां पे बैठ के बाबा श्याम

अदालत दुखियों की वहां पर लगती है

भाव के दो आंसू फीस यहाँ लगती है

ना अगली तारीख है मिलती होता झटपट काम

सबकी सुनता है वहां पे बैठ के बाबा श्याम

जब कहीं दुनिया में तेरी सुनवाई ना हो

सुना देना हो इनको जो तू कठिनाई में हो

निरमल वापस जाने से पहले ही करदे काम

सबकी सुनता है वहां पे बैठ के बाबा श्याम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।