कुछ ऐसा करो कमाल के तेरा हो जाऊ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांवरिया लो संभाल कही न खो जाऊ,

कुछ ऐसा करो कमाल के तेरा हो जाऊ,

मैं दीखता अकेला हु पर साथ में चलता तू,

मैं अकेला नहीं हु श्याम मेरे साथ में रहता तू,

हाथो में हाथ तू डाल के तेरा हो जाऊ,

कुछ ऐसा करो कमाल के तेरा हो जाऊ,

दुनिया के तानो से मुझे फर्क नहीं पड़ ता,

पर तेरे बिना बाबा मेरा दिल नहीं लगता,

हारा हु मैं संभाल के तेरा हो जाऊ,

कुछ ऐसा करो कमाल के तेरा हो जाऊ,

जब तक साँसे मेरी तेरा नाम लू मैं बाबा,

सांसो के बाद भी मैं तुझे याद रहु बाबा,

यही चाहु मैं फिलहाल के तेरा हो जाऊ,

कुछ ऐसा करो कमाल के तेरा हो जाऊ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।