मन में हजारो शब्द

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मन में हजारो शब्द वसे है उन में दो अनमोल,

राधे कृष्णा राधे कृष्णा बोल बोल,

दूर उड़ा मन पंक्षी को ना मोह माया को टोल,

गा के प्रभु के मीठी भजन तू संग सभी के डोल,

मन में हजारो शब्द वसे है उन में दो अनमोल,

राधे कृष्णा राधे कृष्णा बोल बोल,

तीर्थ हजारो कर के भी हो वे चित डावा डोल,

श्याम मिले मन मंदिर में भक्त हिरदये पट खोल,

मन में हजारो शब्द वसे है उन में दो अनमोल,

राधे कृष्णा राधे कृष्णा बोल बोल,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।