ओ शिरडी वाले बाबा मैं तेरा हो गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन साईं भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जब से देखा तुम जाने क्या हो गया,

ओ शिरडी वाले बाबा मैं तेरा हो गया,

तू दाता है तेरा पुजारी हूँ मैं,

तेरे दर का ए बाबा भिखारी हूँ मैं,

तेरी चौखट पे दिल है मेरा खो गया,

ओ शिरडी वाले बाबा मैं तेरा हो गया,

जब से मुझको ए श्याम तेरी भक्ति मिली,

मेरे मुरझाए मन में हैं कालिया खिली,

जो ना सोचा कभी था वाही हो गया,

ओ शिरडी वाले बाबा मैं तेरा हो गया,

तेरे दरबार की वाह अजब शान है,

जो भी देखे वो ही तुझपे कुर्बान है,

तेरी भक्ति का मुझको नशा हो गया,

ओ शिरडी वाले बाबा मैं तेरा हो गया,

मैंने जब से शिरडी का दर्शन किया

तेरे चरणो में तन मन यह अर्पण किया,

इक दफा तेरी नगरी में जो भी गया,

ओ शिरडी वाले बाबा मैं तेरा हो गया,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।