ए श्याम तेरी बंसी की कसम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ए श्याम तेरी बंसी की कसम, हम तुमसे मोहोबत कर बैठे ।

इस दिल के सिवा कुछ और न था, यह दिल भी तुम्हारा कर बैठे ॥

हम रंग गए तेरे रंग में, ओ सावरे सुन ले अरज मेरी ।

कुछ खोया भी कुछ पाया भी, तेरी प्रीत से झोली भर बैठे ॥

पलकों में छिपा कर श्याम तुझे तन मन कुर्बान किये बैठे हैं ।

पकड़ा जब तेरे दामन को, जीने का सहारा कर बैठे ॥

मगरूर हुआ क्यूँ कर लेकिन, जरा सामने आ सूरत तो दिखा ।

कमजोर है दिल दीवाने का, श्याम इतना किनारा कर बैठे ॥

तस्वीर को तेरी जब देखा, मदहोश हुआ, बेहोश हुआ ।

देखा जब तेरी सूरत को सजदे में जुकाए सर बैठे ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।