मेरे लवो पे बस एक नाम है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे लवो पे बस एक नाम है,

सब से निराले मेरे बाबा खाटू श्याम है,

मेरे लवो पे बस एक नाम है,

तेरे ही दर का बाबा हम है भिखारी,

जाऊ कहा जाऊ बाबा हम है पुजारी,

सपने सजाया अपना बनाया,

तेरी दया से जग में नाम कमाया,

तेरी जय जय कार करू मैं तो दिन रात रे,

तू है सहारा डरने की क्या है बात रे,

तेरी दाया से बना हर इक काम है,

हारे का सहारा तू खाटू श्याम है,

तेरे चरणों में राहु और ना काम है,

सब से निराले मेरे बाबा खाटू श्याम है,

तेरी मुरली का धुन बाबा मन भाये,

मेरे कण कण में कान्हा तू ही तो समाये,

कृष्ण कन्हियाँ तेरी गुण को मैं गाऊ,

सुबह शाम जाके तेरा दर्शन पाउ,

सपने सजेगा बाबा तुम ही पुराते,

हर मुश्किल में बाबा पास आ जाते,

दुखियो का झोली जो भी लेके जाते,

खुशियों का झोली बाबा वो भर के आते,

संतोष सोनू रोशन करे गुणगान है,

हर पल लिया है तू मन बाबा तेरा नाम है,

मेरे लवो पे बस एक नाम है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।