अयोध्या में निर्माण चाहिए

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

घडी आ गई है फैसले की जोश राम भक्तो का जगा है ,

हिन्दू होने का सभी को अब प्रमाण चाहिए,

राम मंदिर का अयोध्या में निर्माण चाहिए,

दुनिया भर के राम भक्तो का कल्याण चाहिए,

कार सेवको की कुर्बानी रंग दिखाने वाली है,

वीर हिन्दूयो के अंतर् मन में बेहद खुशहाली है,

सारी दुनिया में पहुंचना ये पैगाम चाहिए,

राम मंदिर का अयोध्या में निर्माण चाहिए,

दुनिया भर के राम भक्तो का कल्याण चाहिए,

राम लल्ला अपने तम्भू से महल में जाने वाले है,

बरसो का बनवास बिता अच्छे दिन आने वाले है,

दस बारा खम्बे वाला राम का धाम चाहिए,

राम मंदिर का अयोध्या में निर्माण चाहिए,

दुनिया भर के राम भक्तो का कल्याण चाहिए,

साथ चाहिए मोदी योगी शासन और प्रशाशन का,

परिचय देना होगा हम सब को अनुशाशन का,

अनुज देवेंदर की धूम धाम चाहिए,

राम मंदिर का अयोध्या में निर्माण चाहिए,

दुनिया भर के राम भक्तो का कल्याण चाहिए,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।