उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन देश भक्ति भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती,

ये देश है पुकारता, पुकारती माँ भारती ।

रगों में तेरे बह रहा है खून राम-श्याम का,

जगदगुरु गोविन्द और राजपूती शान का ।

तू चल पड़ा तो चल पड़ेगी साथ तेरे भारती,

ये देश है पुकारता,पुकारती माँ भारती ॥

है शत्रु दनदना रहा चहुँ दिशा में देश की,

पता बता रही हमे किरण किरण दिनेश की ।

वो चक्रवर्ती विश्वजयी मातृभूमी हारती,

ये देश है पुकारता,पुकारती माँ भारती ॥

उठा कदम,बढ़ा कदम,कदम-कदम बढ़ाये जा,

कदम-कदम पे दुश्मनों के धड़ से सर उड़ाए जा ।

उठेगा विश्व हाँथ जोड़ करने तेरी आरती ,

ये देश है पुकारता,पुकारती माँ भारती ॥

उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती,

ये देश है पुकारता,पुकारती माँ भारती |

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।