देखो लीले पे होके सवार मेरे सरकार आये है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

देखो लीले पे होके सवार मेरे सरकार आये है

हुई कुटियाँ मेरी गुलजार मेरे सरकार आये है,

हाथो में मोर छड़ी काँधे तीन वान,

हाथो से आये बाबा करने कल्याण,

करि अर्जी मेरी स्वीकार,मेरे सरकार आये है,

देखो लीले पे होके सवार मेरे सरकार आये है

हुई कुटियाँ मेरी गुलजार मेरे सरकार आये है,

जैसे ही पाँव रखा सँवारे ने अंदर,

खुशबू से सँवारे की महक उठा घर,

झूमा खुशियों से मेरा संसार,मेरे सरकार आये है,

देखो लीले पे होके सवार मेरे सरकार आये है

हुई कुटियाँ मेरी गुलजार मेरे सरकार आये है,

बरसो से इन्तजार था जिनका सच हुआ ख्याब आज मेरे दिल का,

कहा कुंदन ने करके दीदार मेरे सरकार आये है,

देखो लीले पे होके सवार मेरे सरकार आये है

हुई कुटियाँ मेरी गुलजार मेरे सरकार आये है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।