कैसे बताओ मैं तुम्हे क्या ये श्याम करता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कैसे बताओ मैं तुम्हे क्या ये श्याम करता है,

खाटू में बैठा मेरा संवारा सब का गुजारा करता है,

मौज वो करता है ठाठ वो करता है,

खाटू में बैठ वो खाली झोली बरता है,

खाटू के श्याम लेते जो नाम भजते उन्हें जो सुबह और शाम,

बस उनको उबारा करता है,

सब का गुजारा करता है,

जब जब पुकारा मैंने दौड़ा दौड़ा आया है,

जो कुछ आज मैं हु श्याम की ही माया है,

रहु मैं मगन लागी जो लगन करता हु सुबह श्याम मैं इसी का भजन,

यु ही झोली हर गरीब की भरता है,

सब का गुजारा करता है,

साथ जिसका श्याम है उसे हर आराम है,

यही मेरा कृष्ण कन्हियाँ यही मेरा राम है,

तोड़ ता न आस कर विश्वाश,

अविनाश के रहना मेरे सँवारे तू पास,

मुश्किल संवारा आसान करता है,

सब का गुजारा करता है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।