जन्मदिन खाटू वाले का मनाने आ गए हम भी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जन्मदिन खाटू वाले का मनाने आ गए हम भी,

उन्ही के दर पे इक दीपक जलाने आ गए हम भी,

ये दशकों से तमाना थी तेरा दीदार हो जाए,

तो फिर इस बार अपना दुःख सुनाने आ गए हम भी,

जन्मदिन खाटू वाले का मनाने आ गए हम भी,

मेवा मिश्री माखन का केक श्याम बाबा लाये है,

बटेगा केक भगतो में जो खाने आ गए हम भी,

जन्मदिन खाटू वाले का मनाने आ गए हम भी,

मुझे मालुम है दुनिया की बिगड़ी तू बनाता है,

तेरे दरबार में ये सिर जुकाने आ गये हम भी,

जन्मदिन खाटू वाले का मनाने आ गए हम भी,

तुम्हारे भोग की खातिर नहीं देविंदर है कुछ भी,

अनुज कुछ फूल श्रद्धा के चढ़ाने आ गये हम भी ,

जन्मदिन खाटू वाले का मनाने आ गए हम भी,

सुगन दित खुशबु फैली है जन्म दिन श्याम हरी मेरे,

नगर गलियों को गुलशन सा सजाने आ गये हम भी,

जन्मदिन खाटू वाले का मनाने आ गए हम भी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।