सब कहते है तू देख रहा फिर बिगड़े क्यों हालत

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

क्यों बैठा है चुप चाप क्यों बिगड़ गये हालत,

सब कहते है तू देख रहा फिर बिगड़े क्यों हालत

श्याम तेरा परिवार क्यों बिखर गया है आज,

तेरी नजर सब एक है क्या समजू ये राज,

दुनिया में जिसका नाम चले,तू रहता जिनके साथ,

सब कहते है तू देख रहा फिर बिगड़े क्यों हालत

तेरा और ये मेरा बाबा बदले मेरे विचार,

तेरी शत का बसेरा आज मालिक बने हजार,

टूट रही ये माला अब दिन कटे न रात,

सब कहते है तू देख रहा फिर बिगड़े क्यों हालत

तू बता अब कहा पे जाऊ किसको मुख दिखलाऊ,

पूछ रहा संसार दीवाना किस किस को समजाउ,

जुकी शर्म से पलके क्यों छोड़ दियां बाबा हाथ,

सब कहते है तू देख रहा फिर बिगड़े क्यों हालत

लगी नजर ये किसकी बाबा रोती अखियां मेरी,

बिखर गई तेरी मोर छड़ी अब लाज गई तुम्हारी,

साजन हुआ शामा माटी खुशबू रही ना बात,

सब कहते है तू देख रहा फिर बिगड़े क्यों हालत

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।