मैं निहाल हो गया मालामाल हो गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ मेरे श्याम बिहारी तेरा जब से बना पुजारी,

मैं निहाल हो गया मालामाल हो गया ,

क्या कहना है तेरा मेरे बाबा खाटू वाले,

संकट बड़े बड़े सभी तूने तो पल में टाले,

तू देव है सबसे न्यारा बना जब से दास तुम्हारा,

मैं निहाल हो गया मालामाल हो गया ,

तेरा वंदन तेरा सुमिरन करता हु सच्चे मन से,

खाटू जाता हु बाबा मैं तो नित नियम से ,

तेरा निशदिन ध्यान लगा के बाबा तेरी महिमा गा के,

मैं निहाल हो गया मालामाल हो गया ,

कहे सोनू तूने तो मेरी किस्मत ही बदल डाली,

सारे जमाने की ख़ुशी झोली में मेरी डाली,

है अध्भुत तेरी माया तेरा जब से साथ है पाया,

मैं निहाल हो गया मालामाल हो गया ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।