जादू तेरा सब पे चला होगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जादू तेरा सब पे चला होगा यही पर आज फेंसला,

ये घड़ी आ गई आ गई रे श्याम,

तुझको तो घर मेरे आना पड़ा श्याम,

तेरे दर्श को अखियां भी तरसी,

सुने जीवन में जल गई थी बाती,

मुझको भरोसा था इक दिन तू आये गा,

प्यासी प्यासी नैनो की प्यास तू भुजाये गा,

वो घड़ी आ गई आ गई रे श्याम,

तुझको तो घर मेरे आना पड़ा श्याम,

मुझपे जो गुजारी जग क्या जाने,

मैं जानू और या तू जाने,

सपनो में होती थी रोज मुलाकाते,

हकीकत में हो गई है आज अपनी बाते,

वो घड़ी आ गई आ गई रे श्याम,

तुझको तो घर मेरे आना पड़ा श्याम,

हम सब भी तेरे दर पे आये,

आ कर तेरे शीश झुकाये,

हमने सूना है तू हारे का सहारा है,

संजू ये तेरा पागल दीवाना है,

ये घडी आ गई आ गई रे श्याम,

तुझको तो घर मेरे आना पड़ा श्याम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।