सब झूमो नाचो वो आने वाला है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हम बाराती बाबा दूल्हा बन ने वाला है,

पगड़ी बांघ रहा है नीले चढ़ने वाला है,

सब झूमो नाचो वो आने वाला है,

पगड़ी बांघ रहा है नीले चढ़ने वाला है,

हमारी किस्मत तो देखो मेरे सरकार आएंगे,

गुजारा हो रहा जिनसे वही दातार आएंगे,

हम फरयादी वो दरबार लगाने वाला है,

पगड़ी बांघ रहा है नीले चढ़ने वाला है,

मिलेगा सारे भगतो को खजाना साथ लाये गा,

कोई न खाली जाएगा सभी के हाथ आएगा,

जमा किया है जो भी आज लुटाने वाला है,

पगड़ी बांघ रहा है नीले चढ़ने वाला है,

पहुंचने वाला है भगतो करो कीर्तन जरा जम के,

जरा स्वागत में बनवारी दिखाओ नच नच के,

जमा नहीं जैसा रंग जमने वाला है,

भक्तो के संग श्याम धनि खुद नाचने वाला है,

पगड़ी बांघ रहा है नीले चढ़ने वाला है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।