उपकार मुझपे इतना कर देना श्याम बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

उपकार मुझपे इतना कर देना श्याम बाबा,

मेरा नाम प्रेमियों में लिख लेना श्याम बाबा,

माना मेरे दुखो का हल भी कुछ नहीं है,

पर आप के लिए तो मुश्किल भी कुछ नहीं है,

अब दुःख जन्म जन्म के हर ले न श्याम बाबा,

मेरा नाम प्रेमियों में लिख लेना श्याम बाबा,

अर्जी पे गौर देना मत देना आले टाले,

कहते है मुझको पागल सारे जमाने वाले,

मेरे दिल में अपनी भक्ति भर दे न श्याम बाबा,

मेरा नाम प्रेमियों में लिख लेना श्याम बाबा,

जाऊ मैं किस के दर पे दुनिया है झूठा सपना,

तेरे सिवा मेरा कोई नहीं है अपना,

मेरे सिर पे हाथ अपना रख दे न श्याम बाबा,

मेरा नाम प्रेमियों में लिख लेना श्याम बाबा,

तन मन है तेरे अर्पण राधा रमन बिहारी,

तेरी शरण पड़े है सभी दीं और अनाड़ी,

भजनो के लिए मीठा स्वर देना श्याम बाबा,

मेरा नाम प्रेमियों में लिख लेना श्याम बाबा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।