फागण में तेरे नाम की मस्ती छाई है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

फागण में तेरे नाम की मस्ती छाई है,

भगतो की झोली में खुशिया आई है,

छाई है सँवारे खुशियां छाई है

चंग है भजते कही पे बाबा कही भजे धमाल

रंग बड़े गुब्बारे उड़ते कही पे उड़े गुलाल,

दुनिया ये तेरे रंग में समाई है,

फागण में तेरे नाम की मस्ती छाई है

चारो दिशाओ में सुनते है बस तेरा गुणगान,

भक्तो का दीखता है टोला हाथो में लेके निशान,

आँखों में वो छवि समाई है,

फागण में तेरे नाम की मस्ती छाई है

ऐसी मस्ती छाई है देखो झूम रहा संसार ,

दर्श तुम्हारे पाने खातिर भक्त खड़े तेरे दरबार,

भगतो के साथ में कमला आई है,

फागण में तेरे नाम की मस्ती छाई है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।