बड़े प्यारे लगते है मेरे बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बड़े प्यारे लगते है मेरे बाबा,

तेरे दर्शन तेरा मंदिर और तुम,

ग्यारस तेरी जब जब आये मन मेरा हरषाये,

दुनिया के किसी कोने में हो याद तुम्हारी आये,

बड़े प्यारे लगते है मेरे बाबा....

जब तक दर्शन ना करलु मैं,

चैन नहीं आता है,

नैनो से नैना मिलते ही प्यार ये बढ़ जाता है,

बड़े प्यारे लगते है मेरे बाबा

तेरे मंदिर की खुशबू से मन ये महक जाता है,

भजनो को तेरे गा कर के दीप चहक जाता है,

बड़े प्यारे लगते है मेरे बाबा तेरे दर्शन तेरा मंदिर और तुम,

श्याम कहे ग्यारस के दिन तो ऐसा जादू चलाये,

ग्यारस के जाते फिर से ग्यारस की याद आये,

बड़े प्यारे लगते है मेरे बाबा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।