हे बाबा मेरे खाटू वाले हम सब पर उपकार करो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हे बाबा मेरे खाटू वाले हम सब पर उपकार करो

कुछ भी करो कैसे भी करो हमें भाव सागर से पार करो

ये तो है सौभाग्य हमारा जो ये शुभ घडी आई है

जग से सारे नाते तोड़कर तुमसे लगन लगाईं है

बिनती है हम सबकी बाबा सब बच्चों से प्यार करो

रतन जड़ित सिंहासन सर पर चंवर डुरे

तन केसरिया बाघों कुण्डल कानन पड़े

ॐ जय श्री श्याम हरे

होगी दया तो देंगे दर्शन दर्शन देंगे तो होगी कृपा

कृपा करना बाबा तुम्हारा काम नहीं है कोई बड़ा

दया करो हम सब बच्चों पर हम सब का उद्धार करो

हम तो मनुष्य हैं रूठ गए तेरा कुछ भी बिगाड़ न पाएंगे

खाटू वाले रूठ गए तो हम तो यूँ ही मर जाएंगे

बिनती है रमन की बाबा सबका बेडा पार करो

हे बाबा मेरे खाटू वाले...............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।