श्याम मेरा साथ निभाना पड़ेगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे दर पे मैं आई हूँ श्याम मेरा साथ निभाना पड़ेगा

ठोकरें जग की खाई बहुत मुझे पार लगाना पड़ेगा

हारे का तू सहारा बना डूबते का किनारा बना

बांके मांझी मेरी नाव को भाव से पार लगाना पड़ेगा

कोई साथी ना मेरा यहाँ मुझपे हँसता है सारा जहाँ

आँख से आंसू बहते मेरे उन्हें मोती बनाना पड़ेगा

मेरा जीवन तेरे नाम है थामे रखना तेरा काम है

अंधियारे जीवन में मेरे तुम्हे दीपक जलना पड़ेगा

तेरे दर पे मैं आई हूँ श्याम...............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।