श्री गणेश लक्ष्मी माता की पूजा मन से करलो रे

पारंपरिक
श्री गणेश भजन दुर्गा भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

श्री गणेश लक्ष्मी माता की पूजा मन से करलो रे,

घर आँगन में दीये जला के घर को रोशन कर लो रे,

जिसका घर यहाँ जगमग करेगा,

खुशियों का वरदान मिलेगा,

श्री गणेश लक्ष्मी माँ.......

धन समपानत की देवी माता सुख शान्ति के देवा है विद्यन हरता,

जिसकी पूजा से वरदान मिलता हमे खुशियों का तोफा जो देता,

माँ लक्ष्मी दे धन संपत्ति अपने घर में भरलो रे,

घर आँगन में दीये जला के घर को रोशन कर लो रे,

माता लक्ष्मी के पड़ते यह है चरण,

श्री गणेश जी आते है करते नमन,

संग शुभ लाभ और रिद्धि सीधी रहे,

सारे दुखो का करते दमन,

सभी देवियां देवो के वरदान से पावन हो लो रे,

घर आँगन में दीये जला के घर को रोशन कर लो रे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।