लक्ष्मी गणेश घर में पधारे

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

लक्ष्मी गणेश घर में पधारे,

सुख संम्पति वर से अंगना हमारे,

शुभ पल शुभ दिन शुभ दिवाली,

रात ये आई दीपो वाली,

मिट गए दुखो के सारे अंधियारे,

लक्ष्मी गणेश घर में पधारे,

सुख संम्पति वर से अंगना हमारे,

छम छम लक्ष्मी की बरसाते होगी दिवाली की रात,

शुभ और लाभ तुम्ही देखो लाये है गणेश जी साथ

लक्ष्मी पूजन का दिन है गणपति वंदन का दिन है,

जीवन रथ ठेहरा सा लक्ष्मी और गणेश की किरपा के बिन है,

छम छम लक्ष्मी की बरसाते होगी दिवाली की रात,

शुभ और लाभ तुम्ही देखो लाये है गणेश जी साथ

लेके आरती की थाली मांगू जग की खुशहाली,

किसी की थाली रह न जाए आज की रात मुरादों से खाली है दिवाली,

छम छम लक्ष्मी की बरसाते होगी दिवाली की रात,

शुभ और लाभ तुम्ही देखो लाये है गणेश जी साथ

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।