मेरी सुनकर करुण पुकार सावरा आएगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी सुनकर करुण पुकार सावरा आएगा

मुझे पूरा है ऐतबार सावरा आएगा

जैसे भी बेहाल रहू मैं

क्यों दूजे को हाल कहूँ मै

सारे जग का पालनहार सावरा आएगा

झूठे मीत सखा और नाते

दर्दी दिलमका दर्द बढ़ाते

मुझे करने सच प्यार सावरा आएगा

नैनो की भाषा वो जाने '

मै उसे जानु वो मुझे जाने

बरसेगी प्रेम फुहार सावरा आएगा

प्रीत की रीत वो निभाता आया

भक्तन हेतु सावरा धाया

नंदू मन धीरज धार सावरा आएगा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।