साई साँचा तेरा नाम

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

जय जय साई राम साई साँचा तेरा नाम,

जपु मैं सुबहो शाम साई साँचा तेरा नाम,

दे दो शक्ति बाबा मैं दिन रात तेरे गुण गाउ,

तेरे भक्तो में साई अपना नाम छोड़ जाऊ

यु तो इस दुनिया में बाबा कितने आते जाते,

खुश किस्मत है बाबा जो करते है तेरी बाते,

तेरी याद में कट ते दिन और तेरी याद में राते,

बरसे सदा उन भक्तो पर तेरी रेहमत की बरसाते ,

मैं भी जीवन डोर तेरे चरणों से जोड़ पाउ,

तेरे भक्तो में साई अपना नाम छोड़ जाऊ

तेरे दर्शन बिन साई ना चैन कही मिल पाता,

मिट जाए चिंताए जब मैं जय जय साई गाता,

मैं जिस और भी नजर घुमाऊ तू ही नजर है आता,

नाम तेरा बस दिल को भाये और नहीं कुछ बाहता,

जानी जान तुझे क्या हाल दिल बत्रा का सुनाऊ,

तेरे भक्तो में साई अपना नाम छोड़ जाऊ

उसे कमी क्या बाबा जिसको प्यार तेरा मिल जाये,

बंदा जो भी सेवक तेरा झूमे नाचे गाये,

चरणों की धूलि मस्तक पे जो भी भक्त लगाए,

बत्रा जैसे धरती पर ही स्वर्ग उसे मिल जाये,

साई तेरे सेवको का सेवक मैं कहलाऊ

तेरे भक्तो में साई अपना नाम छोड़ जाऊ

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।