रसना राधे राधे गा

कपिल शर्मा
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

रसना राधे राधे गा

राधे राधे गाकर, जग में जीवन सफल बना

राधा नाम अमोलक प्यारे

जनम जनम के कष्ट निवारे

तू भी जपले, तू भी रटले, तू भी गाले, श्री राधा

रसना राधे राधे गा

राधा नाम सदा सुखदायी

जो गावे उसे मिले कन्हाई

मैं भी गावउँ, तुम भी गावो, सब मिल गावो श्री राधा

रसना राधे राधे गा...

राधा कृष्ण है ,कृष्ण ही राधा

जो जाना वो सब कुछ साधा

फिर क्यों डोले ,उसका होले,क्यों न बोले श्री राधा

रसना राधे राधे गा...

लेखक और गायक : कपिल शर्मा, लुधिआना

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।