मै तो राधे राधे गाऊ श्याम तेरी गलियों मे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मै तो राधे राधे गाऊ श्याम तेरी गलियों मे

मै तो राधे राधे गाऊ श्याम तेरी गलियों में

जिन गलियों में तूने मटकी फोड़ी

मै तो माखन बेचन जाऊ, श्याम तेरी गलियों मे

मै तो राधे राधे गाऊ श्याम तेरी गलियों मे

जिन गलियों में तूने रंग उड़ाया।

उस माटी का तिलक लगाऊं, श्याम में तेरी गलियों में

मै तो राधे राधे गाऊ श्याम तेरी गलियों में

जिस जमुना पे तूने चीर चुराया।

उस जमुना में रोज़ नहाऊ, श्याम तेरी गलियों में

मै तो राधे राधे गाऊ श्याम तेरी गलियों में

रास रचैया मुरली बजैया

तेरे चरणों में चरणों में शीश नवाऊ, श्याम तेरी गलियों में

मै तो राधे राधे गाऊ श्याम तेरी गलियों में

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।