दुनिया में सबसे बड़ा सेठ मेरा खाटू वाला है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हारे का सहारा भगतो का रखवाला है,

दुनिया में सबसे बड़ा सेठ मेरा खाटू वाला है,

ये ईशा पूरी कर देता और खाली झोली भर देता,

जो सच्चे मन से जाता है माला माल कर देता,

खाटू धाम जो जाता है वो किस्मत वाला है,

दुनिया में सबसे बड़ा सेठ मेरा खाटू वाला है,

जिसने भी महिमा जानी है वो हो गया पूरण ज्ञानी है,

मेरे बाबा त्याग की मूरत है और सब से बड़ा ये दानी है,

सिर कृष्ण जी ने माँगा शीश ये देने वाला है,

दुनिया में सबसे बड़ा सेठ मेरा खाटू वाला है,

सिर कृष्ण ने वरदान दिन और खुद अपना ही नाम दिया,

नीले घोड़े वाले को इस कलयुग का भगवान किया,

और कोई न साक्शात ये मुरली वाला है,

दुनिया में सबसे बड़ा सेठ मेरा खाटू वाला है,

जब से तेरी पुकार हुई फिर खुशियों की बौछार हुई,

हम बाप और बेटी पे बाबा तेरी किरपा बड़ी अपार हुई,

गाये कवी सिंह भजन लिखे जीवन पुर वाला है,

दुनिया में सबसे बड़ा सेठ मेरा खाटू वाला है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।