हमारे घर कीर्तन है बाबा तुम्हे आना है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हमारे घर कीर्तन है बाबा तुम्हे आना है,

दीवाने भगतो को दर्श दिखाना है,

हम सेवक थोड़े नादान है,

सेवा और पूजा से थोड़ी अनजान है,

हमारे घर कीर्तन है बाबा तुम्हे आना है,

हीरे मोती न सोने के हार है,

प्रेम भाव से किया तेरा शृंगार है,

बिछाये पलको को करे इन्तजार तेरा,

सारी दुनिया झूठी प्रीत निभाती है,

पागल कह के हंसी मेरी ये उड़ाती है,

ये सारी दुनिया को तुझे ही समझाना है,

जैसे हम से सेवा बानी स्वीकार करो,

कहे मोहित हम भगतो पे उपकार करो,

जो रुखा सूखा है वो भोग लगाना है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।