घर में पधारो लक्ष्मी मैया मेरे घर में पधारो

पारंपरिक
माता दुर्गा आरती दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

घर में पधारो लक्ष्मी मैया मेरे घर में पधारो,

कष्ट निवारो लक्ष्मी मैया मेरे घर में पधारो,

तुम रिद्धि वाली तुम सीधी वाली,

दुःख से उभारो लक्ष्मी मैया मेरे घर में पधारो,

सब सुख पाए धन्य हो जाए,

जिस को निहारो लक्ष्मी मैया मेरे घर में पधारो,

भक्त पुकारे आरती उतारे ,

ममता रूप धारो लक्ष्मी मैया मेरे घर में पधारो,

मंगल करनी अमंगल हरनी,

संकट टालो लक्ष्मी मैया मेरे घर में पधारो,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।