मेरे राम प्रभु देते है भाइयाँ छप्पड़ फाड़ के

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

सभी देव देते दुनिया में पल्ला में झाड़ के,

मेरे राम प्रभु देते है भाइयाँ छप्पड़ फाड़ के

बात किसी से छुपी नहीं है सच्चा इनका दरबार है,

कलयुग इनके नाम लिखा और महिमा अप्रम पार है,

चित्र कूट में बैठे आना झंडा गाड़ के ,

मेरे राम प्रभु देते है भाइयाँ छप्पड़ फाड़ के

इक भगत ने कुटियाँ मांगी बनवा दियो मकान रे,

इक ने मांगी सुखी रोटी खुल गई तुरंत दूकान रे,

लाख मुसीबत फेंके है जड़ से उखाड़ के,

मेरे राम प्रभु देते है भाइयाँ छप्पड़ फाड़ के

इक पते की बात बताओ राम से स्नेह लगा लो रे,

प्रभु राम की भक्ति करके जीवन सफल बना लो रे,

गलती कर जाओ गे तुम इनसे बिगाड़ के ,

मेरे राम प्रभु देते है भाइयाँ छप्पड़ फाड़ के

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।