खाटूवाला अपने साथ है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हारने न देगा हमे हारने न देगा,

हारे का साथी ख़ास है,

अरे डरने की क्या बात है खाटूवाला अपने साथ है,

पत्थर में फूल खिलाता है बिछड़े हुए को मिलाता है,

अनहोनी को वो होनी कर दे भक्तो की खाली झोली भर दे,

तेरे दिल में जो है मांग ले तू भी ये तो दुआ की रात है,

अरे डरने की क्या बात है खाटूवाला अपने साथ है,

सब को गले से लगाता है दरबार जो भी आता है,

एक ही नजर से सब को देखे,जीना भी क्या मायूसी लेके,

मेरा श्याम अगर संग हो जाए तो खुशियों की बरसात है,

अरे डरने की क्या बात है खाटूवाला अपने साथ है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।