मैं आपके दर पर फ़रियाद लाया हूँ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैं आपके दर पर फ़रियाद लाया हूँ

मैं बेसहारा हूँ तेरे पास आया हूँ

सांवरे सांवरे आया रे

मैं आपके दर पर फ़रियाद लाया हूँ

मैं बेसहारा हूँ तेरे पास आया हूँ

मुझ ग़म के मारे को घडी भर अपनी आँखों के

पास बिठा लो एक बार दास बना लो एक बार

प्रभु मेरे पापों को भूलकर अपने चरणों का

दास बनालो एक बार .........

प्रभु दूर कर देना तुम मेरी उलझन को

बैचैन रहता हूँ मैं तेरे दर्शन को

मुझे दर्शन दिखलाकर प्रभु मेरे दोनों नैनो की

प्यास बुझादो एक बार

दास बनालो एक बार .........

मेरे सब अपनों ने मुख मुझसे मोड़ा है

किस्मत ने साथ मेरा गर्दिश में छोड़ा है

अब ज़िंदा रहने की अनाडी के दिल में थोड़ी

आस बंधा दो एक बार

दास बनालो एक बार ........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।